स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल्स का सिलसिला थम नहीं रहा है. पिछले 3-4 दिनों में 100 से ज्यादा बम की कॉल सामने आ चुकी हैं. रुवार को फिर से दिल्ली के 6 स्कूलों को धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया है. धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूल शामिल हैं. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस स्थिति ने एक बार फिर छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा कर दी.
हालांकि, अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है. इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, सुबह 7:40 और 7:42 बजे के आसपास उन्हें दो स्कूलों में बम की धमकी की जानकारी मिली थी. धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गईं. जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें मालवीय नगर स्थित एसकेवी स्कूल और प्रसाद नगर का आंध्र स्कूल भी शामिल था.
18 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे मिली बम की धमकी भरी कॉल के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को खाली कराना पड़ा. उस मामले में भी अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्तों ने गहन तलाशी ली. हालांकि, बम की धमकी भरी कॉल सिर्फ अफवाह निकली.
आप ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी ने पिछले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह एक सिलसिला बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां जागने का नाम नहीं ले रही हैं. इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों में खौफ का माहौल है. बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं. लेकिन सीएम रेखा गुप्ता जी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है."
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज