राज ठाकरे की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री फडणवीस और राज ठाकरे के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात की जानकारी सामने आते ही राज्य की सियासत गरमा गई, क्योंकि एक दिन पहले ही बेस्ट चुनाव के नतीजों में ठाकरे ब्रदर्स की करारी हार हुई थी। इसमें शशांक राव के पैनल ने जीत हासिल की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या राज ठाकरे फिर से मन बदल रहे हैं? सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चीफ राज ठाकरे ने खुद वजह का खुलासा किया है। दोनों की मुलाकात 15 मिनट तक चली। यह भी जानकारी सामने आई है कि उद्धव ठाकरे ने भी फडणवीस को फोन किया था।
फडणवीस से क्यों मिले राज ठाकरे
मनसे चीफ राज ठाकरे के अनुसार उन्होंने सीएम फडणवीस से मुलाकात में मुंबई के हालात पर चर्चा की। ठाकरे ने मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया और कहा कि 400 मिमी बारिश हुई, राज्य सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। हम कबूतरों और हाथियों के मुद्दों में इतने उलझे रहे कि बाकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिया। राज ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्होंने मुंबई समेत मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में टाउन प्लानिंग नहीं होने की कमी को उठाया। उन्होंने कहा कि गौरतलब हो कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के दौरान कभी जलभराव हुआ था। बुधवार को राज ठाकरे ने कहा था कि मुंबई में टाउन प्लानिंग की कमी है। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ लड़ने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है।
मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात में मुंबई की स्थिति पर चर्चा हुई। इसमें ट्र्रैफिक की समस्या भी उठाई। टाउन प्लानिंग का मुद्दा उठाया। मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि हम कबूतरों और हाथियों में इतने उलझे हुए हैं कि बुनियादी बातों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
दोनों की पहली मुलाकात
जुलाई में राज ठाकरे ने मराठी अस्मिता के नाम पर अपने भाई उद्धव ठाकरे ने मंच साझा किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि जो काम बालासाहेब ठाकरे नहीं कर पाए वह काम फडणवीस ने कर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य पर हिंदी थोपने का आरोप लगाकर हमला बोला था। तब यह बयान फडणवीस पर सीधा हमला माना गया था। पांच जुलाई को वर्ली के कार्यक्रम के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। राज ठाकरे सीएम फडणवीस से उनके आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर ही मिले।
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज