बीड: सरकारी वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दो नामों का किया खुलासा
छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के बीड जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के माजलगांव तहसील की वदवानी सिविल और क्रिमिनल कोर्ट में असिस्टेंट पब्लिक प्लीडर विनायक चंदेल (45) अपने चेंबर में मृत पाए गए। यह घटना बुधवार की सुबह हुई। विनायक चंदेल की लाश उनके चेंबर में फांसी के फंदे से लटक रही थी। पुलिस को एक सुइसाइड नोट मिला है, जिस पर वकील ने आत्महत्या की बात कहते हुए दो लोगों के नाम लिखे हैं। बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवाट ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनायक चंदेल के चेंबर से एक सुइसाइड नोट बरामद किया है। इस नोट में दो लोगों के नाम लिखे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक मृतक के परिवार से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसी साल जनवरी में बने थे सरकारी वकील
विनायक चंदेल की उनके चेंबर में मौत से कई लोग हैरान हैं। वह मूल रूप से परभणी जिले के रहने वाले थे और परभणी बार से जुड़े थे। विनायक चंदेल ने मुंबई में लॉ ऑफिसर के रूप में भी काम किया था। विनायक ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह इसी साल जनवरी में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बने थे। उनकी पोस्टिंग वदवानी कोर्ट में हुई थी।
किराए के कमरे में अकेले रहते थे
विनायक चंदेल के साथ काम करने वालों ने बताया कि वह अपने काम के प्रति समर्पित थे। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में ईमानदारी से काम किया। उनकी छवि बहुत अच्छी थी। पुलिस ने बताया कि विनायक का परिवार परभनी में ही रहता है। वह वदवानी में एक वकील के किराए के मकान में अकेले रहते थे।
सुबह जल्दी पहुंचे
बुधवार की सुबह जल्दी विनायक कोर्ट परिसर में स्थित अपने चेंबर में पहुंचे। यहां उन्होंने चेंबर को अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने शॉल का इस्तेमाल करके खिड़की की ग्रिल से फांसी लगा ली। उनका शव सुबह करीब 10 बजे मिला। उस समय कोर्ट के कर्मचारी और वकील काम के लिए आए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को दे दिया गया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि आगे की कार्रवाई विनायक चंदेल के परिवार की ओर से तहरीर आने के बाद होगी।
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज