रेलवे का सबसे ताकतवर इंजन दौड़ेगा सांभर झील के पास, बुलेट ट्रेन के रास्ते खुलेंगे
जयपुर : जयपुर जिले में सांभर झील के पास बने देश के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक पर आज से रेलवे का दूसरा सबसे ताकतवर 9 हॉर्स पावर वाला इंजन दौड़ेगा। दो दिन तक इस इंजन के पहले फेज का ट्रायल रन होगा। इस संबंध में गुजरात के दाहोद कारखाने के मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार गोयल ने बताया कि देश में पहली बार इतनी क्षमता वाले इंजन का ट्रायल हो रहा है। इस इंजन को बुधवार को दाहोद से रवाना किया गया। इसका ट्रायल आज और कल किया जाएगा। दावा है कि, यह ट्रायल भारतीय रेलवे को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार देगा।
64 किमी लंबे ट्रैक पर दौड़ेगा इंजन
जोनल रेलवे अधिकारियों का कहना है कि देश के इस अनूठे ट्रैक की लंबाई 64 किलोमीटर है, जो जयपुर- जोधपुर रेलमार्ग पर नावां के पास गुढ़ा से ठठाना मीठड़ी तक बना है। पहले चरण के मानकों के अनुसार ट्रायल में इंजन और ट्रैक दोनों की क्षमता की जांच होगी। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो भविष्य में भारत में बुलेट ट्रेन समेत हाई स्पीड रोलिंग स्टॉक का परीक्षण भी यहीं किया जाएगा।
ट्रायल में ये होंगे परीक्षण
इंजन की स्पीड, ब्रेकिंग कैपेसिटी और स्थिरता।
ट्रैक्शन, झटकों को झेलने की क्षमता और वाइब्रेशन टेस्ट।
सिग्नलिंग, ओवरहेड वायरिंग और सेफ्टी सिस्टम की जांच।
विशेषज्ञों की निगरानी में पूरा टेक्निकल विश्लेषण होगा।
खराब परिस्थिति में परखेंगे ताकत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रायल के तहत ईएन 14363 मानकों के अनुसार क्वॉजी स्टेटिक टेस्ट किया जाएगा, जिसमें इंजन को 120 किमी प्रति घंटे की गति से सबसे खराब ट्रैक परिस्थितियों में चलाकर उसकी मजबूती और स्थिरता की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया दिखाएगी कि नया इंजन किन परिस्थितियों में ट्रैक पर कैसे प्रदर्शन करता है। यह ट्रायल इंजन और ट्रैक दोनों के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज