राज और सोनम की बातचीत का राज खोलेगा मोबाइल, इंदौर में सबूत जुटा रही शिलॉन्ग पुलिस
इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में जांच कर रही शिलॉन्ग पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) अब अंतिम चरण की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 1 सितंबर को शिलॉन्ग की अदालत में इस पूरे मामले का चालान पेश किया जाएगा। इसी तैयारी के तहत SIT की टीम मंगलवार देर शाम इंदौर पहुंची है और यहां स्थानीय क्राइम ब्रांच की मदद से कुछ अहम सबूतों की तलाश कर रही है।
मेघालय पुलिस की मदद से पूरी होगी प्रोसेस
जानकारी के मुताबिक, मेघालय पुलिस के पास तीन मोबाइल फोन के बिल और उनसे जुड़े दुकानदारों की पूरी जानकारी पहले से मौजूद है। ऐसे में टीम अब इंदौर स्थित मोबाइल शॉप मालिकों से पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि इन मोबाइल फोनों से ही हत्याकांड की साजिश और आरोपियों के बीच हुई बातचीत के कई राज खुल सकते हैं।
पैरवी के लिए सामने नहीं आया कोई वकील
इधर, मामले में जेल में बंद आरोपियों की ओर से अब तक किसी भी निजी वकील ने अदालत में पैरवी नहीं की है। हालांकि राजा के भाई विपिन ने पूर्व में बताया था कि आरोपी सोनम के परिवार ने हाल ही में उसके लिए एक वकील नियुक्त किया है। वहीं, राजा रघुवंशी के परिजन शुरू से ही आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सभी आरोपियों ने जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन राजा के परिवार के वकील ने अदालत में उपस्थित होकर उसका कड़ा विरोध किया था।
जांच से जुड़े बिंदु साझा नहीं कर रही पुलिस
इंदौर क्राइम ब्रांच ने शिलॉन्ग पुलिस टीम के आने की पुष्टि की है, लेकिन जांच से जुड़े बिंदुओं को साझा करने से इनकार किया है। क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि, शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम इंदौर आई हुई है। यह टीम राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े कुछ अधूरे बिंदुओं को पूरा करने के लिए यहां आई है।
राजा रघुवंशी का शव मिलने से फैली सनसनी
गौरतलब है की राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए। 23 मई को दोनों लापता हो गए और फिर 2 जून को राजा का शव वीसॉडॉन्ग फॉल्स से बरामद हुआ। गले पर गहरे चोट के निशान मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मौत सामान्य नहीं थी। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। मामले में पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज सहित आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें से तीन आरोपी जमानत पर बाहर है।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा वीर सपूत, 'अजय कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से गूंजा गांव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें