दिल्ली में हाईप्रोफाइल ठगी: 50 करोड़ के लोन का सपना दिखाकर 11 लाख हड़पे
दिल्ली। द्वारका इलाके में एक कारोबारी से जालसाजों ने 11 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। आरोपितों ने पीड़ित को फंसाने के लिए दिल्ली के बड़े फाइव स्टार होटलों में मीटिंग रखी थी और पीड़ित को 50 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी पैसे लेने के बाद फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर द्वारका साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कारोबारी मो सलीम अपने परिवार के साथ आनंद विहार, उत्तम नगर वेस्ट, द्वारका इलाके में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि उत्तम नगर में उनकी कोट-पेंट बनाने की फैक्ट्री हैं। वह अपने कारोबार को बढ़ाना चाहते थे, इसलिए बैंक से लोन लेना चाहता था। इसी सिलसिले में पीड़ित के पड़ोस में रहने वाली शेफाली नाम की महिला ने उसकी मुलाकात समीर मिश्रा से कराईथी। समीर ने पीड़ित को लोन दिलाने की बात कहकर झांसे में ले लिया।
आरोपित ने बताया कि वह उन्हें 50 करोड़ तक का लोन दिला देगा, जिससे उसका काम बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा। पीड़ित उसके झांसे में आ गया। आरोपित ने पीड़ित को मीटिंग के लिए नई दिल्ली स्थित एक फाइव स्टार होटल में बुलाया। जहां उसकी बैंक कर्मचारी बताकर कई लोगों से मीटिंग कराई गई।
इसके बाद दस्तावेज तैयार करने और अन्य खर्चो के नाम पर 11 लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा करवा लिए। पैसे लेने के बाद आरोपित ने पीड़ित से बात करना बंद कर दिया और फिर गायब हो गया। आरोपित ने न तो पीड़ित को लोन दिलाया और न ही पैसे वापस दिए।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि पैसे मांगने पर वह जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में 11 अगस्त को प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा वीर सपूत, 'अजय कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से गूंजा गांव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें