कल हो सकता है कैबिनेट का विस्तार,नए मंत्रियों की एंट्री को लेकर अटकलें तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में सरगरमी तेज हो गई है। कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच जिन विधायकों के नाम रेस में आगे चल रहे हैं, वे कल CM विष्णु देव साय से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। वहीं अब 20 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार तय माना जा रहा है, इसी बीच अब राज्यपाल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भी रिएक्शन आया है।
कैबिनेट विस्तार पर बोले रामेन डेका
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल रमेन डेका जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा मौजूद थे। वहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि चर्चाएं हैं, कुछ तो होने वाला है।
राज्यपाल के बयान पर बोले किरण सिंहदेव
वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल के बयान पर किरण सिंहदेव ने कहा कि संगठन हर वक्त तैयार है, जो भी आदेश वो सर्वोपरि है।
तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ में 3 नए मंत्री शपथ लेंगे. नए मंत्री पद के लिए रेस में कई नाम आगे हैं। इनमें आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल और रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा का नाम आगे है। बता दें कि कल आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल समेत कई विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। वहीं, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा शाम को पहले ही राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात कर चुके थे।
हरियाणा फॉर्मूले पर होगा कैबिनेट विस्तार
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार में हरियाणा फॉर्मूला लागू होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि हरियाणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह कुल 90 विधानसभा सीट हैं। जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली, यानी मंत्रिमंडल में CM नायब सिंह सैनी समेत कुल 14 मंत्री हैं।
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई