फायरिंग के बाद शांति बनाए रखने की अपील, एल्विश यादव ने कहा- सब सुरक्षित
चंडीगढ़/गुरुग्राम: हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम में घर के बाहर गोलीबारी की घटना पहला बयान साझा किया है। एल्विश ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं और मेरा परिवार सुरक्षित हैं। फैंस का आभार व्यक्त करते हुए एल्विश ने लिखा है कि आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं। आपके विचारों और चिंताओं का मैं सचमुच आभारी हूं। एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। घर के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ाया है।
इंस्टाग्राम पर साझा किया मैसेज
एल्विश यादव का गुरुग्राम के सेक्टर 57 में घर है। रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने पुलिस के द्वारा सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद अब इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह सुरक्षित हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एल्विश ने स्थिति पर एक नोट साझा किया। उन्होंने बताया कि वह और उनका परिवार सुरक्षित हैं और प्रशंसकों और शुभचिंतकों द्वारा दिखाई गई चिंता के लिए आभार व्यक्त किया। सुबह उनके पिता का एक वीडियो सामने आया था। उसमें वह कह रहे थे कि कब तक डरेंगे। वह मकान के पास गार्डेनिंग करते दिख रहे थे।
भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
एल्विश यादव के घर के ऊपर फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी। भाऊ गैंग ने लिखा था कि सट्टा को प्रमोट करके कई घर बर्बाद कर दिए। गैंग ने सोशल मीडिया के दूसरे गैंग को चेतावनी दी थी। एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे फायरिंग हुई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें फायरिंग करने वालों ने चेहरा छिपाया हुआ था। फायरिंग के बाद हेलमेट पहने युवक भाग निकले थे। गुरुग्राम पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक