जयपुर में पेट्रोल पंप लूट, बोतल में पेट्रोल न भरने पर दबंगों का हमला
जयपुर : जयपुर के सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर रविवार देर रात पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर 48 हजार रुपए लूटने की घटना सामने आई है। वारदात में शामिल एक युवक हर्ष यादव, निवासी गोकुलपुरा को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं।
बोतल में पेट्रोल भरने की जिद पर हुआ विवाद
पेट्रोल पंप के मालिक जगदीश के अनुसार, एक युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। नियमों के अनुसार जब सेल्समैन ने पेट्रोल देने से इनकार किया, तो वह युवक वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह अपने दोस्तों के साथ एक कार में लौटा। आते ही उन्होंने पंप कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी और कैश काउंटर से ₹48 हजार रुपये लूट लिए।
पेट्रोप पंप कर्मी पर चढ़ाई कार
यही नहीं बदमाशों ने लूट की वारदात करने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट की। इसके बाद तेज रफ्तार से कार लाकर पेट्रोल पंप कर्मी के उपर चढ़ा दी। हालांकि कार की टक्कर लगने से पंप कर्मी दूर जा गिरा।
सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
वारदात रात करीब 2 बजकर 55 मिनट पर हुई। पेट्रोल पंप से पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी गई। लेकिन बिंदायका थाना पुलिस करीब 4.30 मिनट पर वारदात वाली जगह पहुंची। इसी दौरान हर्ष यादव अपनी बाइक लेने के लिए पंप पर वापस आया। वहां मौजूद कर्मचारी ने उसे पहचान लिया और पुलिस की मदद से उसे मौके से पकड़वा लिया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस फिलहाल हर्ष यादव से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य फरार युवकों की तलाश में जुट गई
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण