राहुल, तेजस्वी आज से बिहार में निकाल रहे वोटर अधिकार यात्रा
पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कथित वोट चोरी के खिलाफ रविवार से बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू कर रहे हैं, जिसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी इस यात्रा में बिहार में मतदाता सूचियों के एसआईआर के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। यह यात्रा 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
राहुल गांधी इस यात्रा में कई जगहों पर पदयात्रा भी करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कई अन्य घटक दलों के नेता एसआईआर और कथित ‘वोट चोरी के खिलाफ यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शुरू करने जा रहे हैं। सासाराम से शुरू हो रही इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली के साथ होगा।
इस जनसभा में ‘इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात