सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से तीन भाइयों समेत चार की मौत
झारखंड : झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में तीन सगे भाई हैं। उनकी मौत से घर में मातम पसर गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (पलामू रेंज) नौशाद आलम ने बताया कि हादसा नवादा गांव में हुआ है। मृतकों की पहचान अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42) और राजू शेखर चौधरी (55) के रूप में हुई है। यह तीनों सगे भाई थे। इसके अलावा माल्टू राम की भी मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में बनी जहरीली गैस के संपर्क में आने से चारों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड
Bharat Kapoor का निधन, 80 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत