जोधपुर मंडल में 10 दिन में 66 हजार से ज्यादा वसूली
जोधपुर : स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 1 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर मंडल में पहले दस दिनों में 652 यात्रियों को गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया। इनसे कुल 66,700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान रेलवे की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और सार्वजनिक उद्घोषणा जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफार्मों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्वच्छता अभियान के तहत 12 अगस्त को स्टेशनों पर कैंटीन और फूड स्टॉल्स की सफाई व निरीक्षण होगा, जबकि 13 अगस्त को ट्रेनों में पैंट्रीकारों की स्वच्छता की जांच की जाएगी। डीआरएम त्रिपाठी ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जो कार्यस्थल को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने की प्रेरणा देता है। स्वच्छ रेल परिसर और ट्रेन न केवल यात्रियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखती है, बल्कि यात्रा को भी सुखद बनाती है।”
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक