स्वतंत्रता दिवस अभ्यास के चलते दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश आज से प्रतिबंधित
दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के अभ्यास और मुख्य कार्यक्रम के चलते दिल्ली में दो दिन व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक एवं बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के काशी टोल प्लाजा से व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के मुताबिक भोजपुर, आईएमएस डासना, आईपीईएम और यूपी गेट से भी दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बार्डर एरिया में भारी वाहन सड़क किनारे खड़े होने से जीटी रोड पर सीमापुरी बार्डर और भोपुरा बार्डर पर वाहनों का दबाव रहेगा।
यहां होगी दिल्ली में कामर्शियल वाहनों की नो एंट्री
- एनएच-नौ पर यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर होते हुए हल्के, मध्यम एवं भारी व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ प्रवेश बंद रहेगा।
- मोहननगर से सीमापुरी होते हुए व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित।
- भोपुरा बार्डर, सूर्यनगर, खजूरी पुस्ता मार्ग और लोनी बार्डर से भी सभी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा।
- डीएमई पर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर एवं भोजपुर एंट्री, आईएमएस डासना, आइपीईएम कालेज एंट्री से दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
हेल्पलाइन
- यातायात कंट्रोल रूम -9643322904
- यातायात निरीक्षक प्रथम अजय कुमार- 9219005151
- यातायात निरीक्षक तृतीय संतोष कुमार सिंह- 7398000808
- यातायात निरीक्षक चतुर्थ मनोज कुमार सिंह- 8130674912
- यातायात निरीक्षक पंचम संतोष चौहान- 7007847097
- यातायात निरीक्षक षष्टम विनय कुमार राय- 8787066787
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव