टी20 में चौंकाने वाला नतीजा: 10 खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन लौटे
नई दिल्ली : T20 मैच तो आपने बहुत देखे होंगे. इस फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्डों को टूटते और बनते देखा होगा. टीमों को छोटे स्कोर पर ढहते होगा. लेकिन, यकीन मानिए हम जिसके बारे में बताने जा रहे हैं, वैसा ना तो पहले कभी देखा और ना ही सुना होगा. ये अपने आप में हुई एक अनोखी घटना है. और, ये मेंस क्रिकेट में नहीं बल्कि महिला T20 मैच के दौरान हुआ है, जहा एक टीम के 10 बल्लेबाजों का तो खाता भी नहीं खुला, मतलब वो जीरो पर आउट हो गए. टारगेट इतना छोटा रहा कि विरोधी टीम ने मुकाबला सिर्फ 2 गेंदों में ही जीत लिया. अब सवाल है कि ये मैच खेला कहां गया?
T20 मैच में दिखा हैरतअंगेज नजारा
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन प्रदेश की सीनियर महिला टीम के संभावितों के सेलेक्शन के लिए जयपुर और उदयपुर जिला केंद्र पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला T20 टूर्नामेंट करा रहा है. ये मुकाबला उसी टूर्नामेंट में सीकर और सिरोही जिले की टीमों के बीच खेला गया. क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहते हैं और जयपुर में हुए मुकाबले में ऐसी ही एक अनिश्चितता ने सिरोही की टीम को घेर लिया. किसी ने नहीं सोचा था कि सिरोही की टीम का हाल इतना बुरा होगा.
10 बल्लेबाजों ने बनाए जीरो, 2 गेंदों में टारगेट हुआ चेज
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिरोही की टीम की बल्लेबाजी की हालत ‘तू चल, मैं आया’ वाली रही. एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह विकेट ढह रहे थे. इस बीच स्कोर बोर्ड पर रन लगने की बात ना ही करें तो बेहतर. क्योंकि, वो तो 9वें नंबर के बल्लेबाज के क्रीज पर आने के बाद ही संभव हो सका. उसने ही 2 रन जोड़े और बाकी के 2 रन एक्स्ट्रा से आ गए. बाकी के 10 बल्लेबाजों के नाम के आगे तो बस जीरो ही लिखे रहे.
कुल मिलाकर सिरोही की टीम सिर्फ 4 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में 5 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकर की टीम के लिए इस काम से तो आसान कुछ हो ही नहीं सकता था. उन्होंने बस 2 गेंदें खेलकर अपना टारगेट हासिल कर लिया. और, इस तरह सिरोही की टीम को महिला T20 मैच में सीकर के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव