बिहार के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी, 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश
पटना। एक बार फिर बिहार में बारिश अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने अगले 48 तक तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर बिहार में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है, जबकि दक्षिण बिहार में रुक-रुककर भारी बारिश होगी। बताया गया है कि 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश, बाढ़ और वज्रपात का खतरा है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, शेखपुरा, बांका, लखीसराय, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और पूर्व चंपारण में 12 एवं 13 अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। कटिहार में पिछले 24 घंटों में 140 मिमी, नालंदा में 70 मिमी, शेखपुरा और बांका में 65 मिमी और पटना में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक