सरकारी नौकरी पाने के लिए ‘फर्जी तलाक’ का खुलासा, भर्ती बोर्ड की बड़ी कार्रवाई
जयपुर : राजस्थान में सरकारी नौकरी की होड़ अब रिश्तों को भी निशाना बना रही है। झुंझुनू और सीकर जैसे जिलों में फर्जी तलाक का संगठित खेल सामने आया है, जिसने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज को हाल ही में कुछ चौंकाने वाली शिकायतें मिलीं, जिनमें आरोप था कि तलाकशुदा महिलाओं को मिलने वाले 2% आरक्षण का लाभ लेने के लिए दंपति नकली तलाक ले रहे हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि कई महिलाएं तलाक की डिक्री लेने के बावजूद आज भी अपने तथाकथित पूर्व पति के साथ रह रही हैं। इन दंपति के बीच न तो असल में कोई अलगाव हुआ और न ही पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। दस्तावेजों की जांच में भी कई गड़बड़ियां मिलीं, जिससे स्पष्ट है कि यह सिर्फ कोटे के तहत नौकरी पाने के लिए ये खेल रचा गया।
पिछले कुछ महीनों में तलाकशुदा श्रेणी में आवेदनों की संख्या अचानक दोगुनी-तिगुनी हो गई, जिससे शक गहरा गया। संदिग्ध मामलों में भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। 12 से अधिक मामलों की आंतरिक जांच जारी है और जल्द ही एसओजी को पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। आलोक राज के मुताबिक यह केवल नौकरी पाने का हथकंडा नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है, जिसमें अदालत के फैसले का दुरुपयोग और सरकारी नियमों की खुली अवहेलना शामिल है। अब देखना यह होगा कि एसओजी की जांच इस फर्जी तलाक नेटवर्क की कितनी परतें खोलेगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक