महिला ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, घर से मिले तीन शव, इलाके में सनसनी
रांची : रविवार सुबह शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा स्थित एक अपार्टमेंट में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में 14 वर्षीय बेटा, 12 वर्षीय बेटी और उनकी मां की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद महिला अपने बच्चों के साथ अलग मकान में रहने लगी थी। महिला के पति का नाम ब्रजेश सिंह बताया जा रहा है, जो औरंगाबाद का रहने वाला है। उसी ने जगरनाथपुर थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
रविवार को जब वह महिला के घर पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या कोई अन्य कारण था। पुलिस पड़ोसियों, रिश्तेदारों और महिला के पति से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली