NRI महिला के फ्लैट पर जबरन कब्जा, कोर्ट के आदेश पर फरीदाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
फरीदाबाद: अमेरिका में रहने वाली एक NRI महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर अपने फ्लैट पर कब्जे का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। NRI महिला का आरोप है कि उन्होंने अपना फ्लैट डीलर को केयरटेकर के रूप में दे रखा था। वह उसे बेचना चाहती थी। डीलर ने किसी दूसरे के नाम इकरारनामा कर दिया।
क्या है मामला
पंजाब के अमृतसर गोकिल, एवन्यू विजय नगर निवासी शीतल ऋषि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका एक फ्लैट ओजोन पार्क सेक्टर-86 में है। वह अमेरिका में परिवार के साथ रहती हैं। ओजोन पार्क में कई NRI रहते हैं। वह अपने फ्लैट की चाबी अपने डीलर को देकर जाते हैं। इसी तरह मैंने भी अपने फ्लैट की चाबी विकास मक्कर डीलर को दे रखी थी। अमेरिका में रहने की वजह से फ्लैट की देखभाल नहीं कर पाती थी। विकास मक्कर उसी सोसाइटी में रहता है। NRI का आरोप है कि विकास मक्कर ने उक्त फ्लैट का खुद को मैनेजर बताकर षड्यंत्र के तहत एक फर्जी इकरारनामा किराएदारी के लिए विक्रम कुमार के साथ 16 दिसंबर 2023 को बनवा लिया। उक्त इकरारनामा में पीड़िता का कोई हस्ताक्षर नहीं थे।
बेचना चाहती थी फ्लैट
NRI महिला ने बताया कि वह उक्त फ़्लैट को बेचना चाहती थी। किरायेदारी का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि डीलर विकास मक्कर ने आरडल्ब्यूए का होने का फायदा उठाते हुए डीसी तंवर को उक्त फ्लैट को किरायेदार दिखाते हुए रसीद भी कटवा देता है। महिला ने तीनों पर फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस मामले में महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। जेएमआईसी नवीन कुमार के आदेश पर खेड़ी पुल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएगा उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली