पत्नी शूरा नहीं, किसी और संग बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे अरबाज खान; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मुंबई : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान के बर्थेड सेलिब्रेशन से जुड़ा है। आपको बताते चलें कि आज सोमवार को एक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि अभिनेता अपनी पत्नी शूरा खान का हाथ छोड़ कहीं जाते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ दिख रहे हैं। इसके बाद कुछ पैप्स और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं। यह देख अभिनेता की पत्नी ने उनका हाथ छोड़ा और उन्हें इस पल को एंजाय करने के लिए कहती दिखीं। इसके बाद अरबाज फैंस के साथ तस्वीरें खिंचाते हैं और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहते हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आन लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि पति की इज्जत करने वाली सच्ची औरत। दूसरे यूजर ने लिखा कि अरबाज की पत्नी पीछे खड़ी होकर कितनी खुश लग रही हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि भाई की सच्ची मोहब्बत हैं शूरा खान। इसके अलावा अन्य यूजर्स कमेंट सेक्शन में अरबाज खान को उनके जन्मदिन की बधाई देते नजर रहे हैं।
अरबाज खान का वर्कफ्रंट
अरबाज खान के वर्क फ्रंट की बात करें वे बतौर निर्माता 'दबंग 4' पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में माखनचंद पांडे की भूमिका भी निभा सकते हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि अभिनेता ने कई फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है, जिनमें ‘डर’, ‘हेलो ब्रदर’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘अली बाबा’, आदि फिल्में शामिल हैं।
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?