भारत में भी बदलने लगा शादियों का ट्रेंड, किराए के बराती का आया नया चलन
नई दिल्ली। भारत में शादियों का ट्रेंड बदल रहा है और इसी बदलाव का एक दिलचस्प हिस्सा है किराए के बराती का नया चलन। जब मेहमानों की संख्या कम हो या परिवार वाले डांस और धूम-धड़ाके करने से बचें तो ये पेशेवर कलाकार शादी में धूम मचाने के लिए बुलाए जाते हैं। यह ट्रेंड खासकर उन एनआरआई जोड़ों के लिए लोकप्रिय है, जो भारत से दूर रहकर अपनी शादी में पारंपरिक उत्सव का पूरा मजा लेना चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के एक वेडिंग प्लानर ने एक तुर्की जोड़े का उदाहरण दिया जिसने अपनी भारतीय परंपरा के मुताबिक शादी करने के लिए न सिर्फ सारे रीति-रिवाज चाहे, बल्कि 100 मेहमान और बराती भी किराए पर बुलाए ताकि शादी की तस्वीरें और यादें बनीं रहें। इसी तरह चंडीगढ़ की एक दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे ने किराए के बराती बुलाए, जिससे दोनों परिवारों की खुशी दोगुनी हो गई।
दिल्ली स्थित विवाह लग्जरी वेडिंग्स के संस्थापक के मुताबिक ग्राहक 20 से 50 बारातियों की मांग करते हैं, जिन्हें विशेष थीम और पोशाक में तैयार किया जाता है। ये कलाकार इतनी कुशलता से घुल-मिल जाते हैं कि असली मेहमानों को भनक तक नहीं लगती। एक पेशेवर बराती की कीमत 2,500 से 5,000 तक होती है। जहां कुछ लोग इसे दिखावा मानते है, वहीं कई जोड़ों के लिए यह अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को यादगार बनाने का एक शानदार तरीका है।
अंबाला के इवेंट्स चलाने वाले शख्स ने बताया कि उनके पास डीजे ऑन व्हील्स की भी सुविधा है और कुछ बारातों में विदेशी डांसर्स, जैसे रूसी डांसर्स की भी मांग रहती है। एक जोड़े ने जिन्होंने अपनी शादी में बराती किराए पर बुलवाए थे बताया कि उनके परिवार में सब लोग बहुत शर्मीले हैं। डांस करने से शर्माते हैं, इसलिए एक एजेंसी से बराती बुलवा लिए। माहौल बहुत अच्छा बन गया। सबने शादी में खूब मस्ती की।
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा