पुणे: जिम में वर्कआउट के दौरान युवक को आया चक्कर, पानी पीते ही पड़ा दिल का दौरा
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक जिम में वर्कआउट के दौरान 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलिंद कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो चिंचवड़ निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जिम स्टाफ के मुताबिक, वर्कआउट करते समय कुलकर्णी को चक्कर आया और वह पानी पीने के लिए कूलर की ओर गए। इस दौरान पानी पीते ही वो अचानक गिर पड़े। जिम में मौजूद अन्य लोग तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल (YCMH), पिंपरी रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नियमित रूप जिम आते थे मिलिंद
जिम के मैनेजर का कहना है कि मिलिंद कुलकर्णी नियमित रूप से आने वाले और अनुभवी जिम सदस्य थे। उन्हें किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि मौत का कारण हार्ट अटैक था। मृतक के दिल में 60 से 70 प्रतिशत तक ब्लॉकेज था, जिसकी उन्हें शायद जानकारी नहीं थी। यह उनका पहला हार्ट अटैक हो सकता है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह घातक साबित हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए YCMH भेजा गया।
पुलिस ने क्या बताया
चिंचवाड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अंकुश बांगर ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए YCMH भेजा गया। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है और चूंकि मौत स्वाभाविक कारणों से हुई है, इसलिए किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई