प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी : अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक छोटे से गांव डड़ाई में रहने वाले किसान श्याम लाल अब राहत की सांस ले रहे हैं। वर्षों से कच्चे खपरैल वाले घर में हर साल बरसात की मार झेलने वाले श्यामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। यह आवास उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान लेकर आया है।
श्यामलाल का जीवन खेती-किसानी पर आधारित था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे पक्का मकान बनाने की सोच भी नहीं सकते थे। हर साल बरसात में छत से पानी टपकता, दीवारें दरकतीं, और खपरैल उड़ जाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली, तब उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद इस योजना का लाभ मिला।
अब उनका खुद का मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। श्यामलाल भावुक होकर बताते हैं कि सरकार ने जो मदद की है, वह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हमारे बच्चों को भी एक सुरक्षित छत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना यह घर सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नींव है। यह योजना प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, भर्ती विज्ञापन न आने पर अनशन की चेतावनी
दिल्ली में साफ हवा के लिए 22 नई तकनीकों का ट्रायल, जुलाई में रिपोर्ट
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा