मीट खाना तुरंत बंद करें' – डॉ. बिमल छाजेड़ की दिल के मरीजों को सख्त चेतावनी
दिल को बीमारी से दूर रखना बहुत जरूरी है। तेल, फास्ट फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड से इसे नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि ताकत के लिए जो मीट आप खा रहे हैं, वो भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा कहना है डॉक्टर बिमल छाजेड़ का। अपने एक ब्लॉग में उन्होंने दिल के लिए बेस्ट डाइट शेयर की है। नॉन इनवेसिव कार्डियोलॉजी के एक्सपर्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ की यह डाइट कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकती है। हार्ट अटैक और हार्ट डिजीज से बचने के लिए इन चीजों को थामना बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल दिल तक जाने वाले ब्लड फ्लो को रोक सकता है और बीपी से नसें और आर्टरीज कमजोर हो सकती हैं।
प्रोटीन के लिए खाएं ये चीज
सबसे पहले खाने से मीट निकाल दें। डॉक्टर बिमल छाजेड़ इसे बिल्कुल छोड़ देने के लिए कहते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो कम जरूर कर दें। इसके जगह टोफू और फलियों से प्रोटीन ले सकते हैं। ये फूड्स लीन प्रोटीन देते हैं और इनके अंदर सेचुरेटेड फैट बिल्कुल नहीं होता।
साबुत अनाज से बनाएं खाना
अगर आप पैकेट में मिलने वाला आटा या अनाज खा रहे हैं तो अभी बंद कर दें। इसकी जगह ओट्स, क्विनोआ, ब्राउन राइस, साबुत गेहूं से खाना बनाएं। इनके अंदर खूब सारा फाइबर होता है, यह आपके डायजेशन के लिए महत्वपूर्ण है। साथ में यह कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
फल-सब्जी की भरमार
डाइट में ताजे फल और हरी सब्जी की आदत डाल लें। प्लेट का आधा हिस्सा सब्जी से भरा होना चाहिए। इनके अंदर विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह दिल के साथ आर्टरी की हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से वेट भी कंट्रोल रहता है।
नमक नहीं होना चाहिए ज्यादा
खाने में नमक और सोडियम वाले फूड्स कम कर दें। हाई ब्लड प्रेशर का यह सबसे बड़ा कारण है। प्रोसेस्ड फूड, कैन के सूप और फास्ट फूड में सोडियम की बहुत मात्रा होती है। मगर ध्यान रखें इसे बिल्कुल ना हटाएं, क्योंकि यह एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट भी है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- खाने को माइंडफुल होकर खाएं।
- शरीर में पर्याप्त हाइड्रेशन रखें।
- अपना खाना और डाइट को प्लान करें।
- हर चीज को मॉडरेशन में रखें।
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर