सादे खाने का बनेगी स्टार! आलू की चटनी की आसान और टेस्टी रेसिपी नोट करें
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- उबले हुए आलू: 2-3 मीडियम शेप के
- प्याज: 1 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
- हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- नींबू का रस: 1 चम्मच (या स्वादानुसार)
- सरसों का तेल: 1 चम्मच (या कोई भी कुकिंग ऑयल)
- जीरा: 1/2 चम्मच
- हींग: 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (या स्वादानुसार)
- धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
विधि :
- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। ध्यान रहे कि उनमें कोई गुठली न रहे।
- एक कड़ाही या पैन में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालें।
- जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब हरी मिर्च भी डाल दें और कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर एक मिनट के लिए भूनें ताकि मसालों का कच्चापन निकल जाए।
- अब मैश किए हुए आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि मसाले आलू में अच्छी तरह मिल जाएं।
- गैस बंद कर दें और नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आपकी स्वादिष्ट आलू की चटनी तैयार है। इसे गरमागरम पराठे, पूरी, रोटी या चावल के साथ परोसें।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज