मेरे फूफा को तालाब में धक्का दिया, देखते-देखते वो डूब गए बच्चे ने सुनाई आंखों देखी
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की रामपुर नैकिन तहसील के चोभरा दिग्विजय गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मझिगवां निवासी राजकुमार कोल (30) के रूप में हुई है। राजकुमार अपने ससुराल आया था, इस दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत को पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन युवक के साले के बच्चे के बयान के बाद यह हत्या में बदल गया है।
जानकारी के अुनसार, घटना मंगलवार शाम की है। शिवशंकर कोल ने बताया कि उनके पास शाम करीब 6:30 बजे एक कॉल आया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उनका दामाद राजकुमार तालाब में डूब गया है। सूचना पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे, तब तक तालाब के पास गांव वालों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस को सूचना देकर राजकुमार की तलाश शुरू की गई। शुरुआत में जानकारी मिली कि राजकुमार शाराब के नशे में तलाब में गिर गया है। लेकिन, कुछ देर बाद मृतक के भतीजे ने पूरा राज खोल दिया।
राजकुमार के साले के बेटे राहुल ने पुलिस को बताया- मेरे फूफा राजकुमार तालाब किनारे वरुण, गब्बर, संजय और लालू के साथ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वरुण ने उन्हें तालाब में धक्का दे दिया। फूफा तैर नहीं पा रहे थे, देखते ही देखते वे पानी में डूब गए। इसके बाद सभी लोग मौके से भाग गए। मैंने गांववालों को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि हादसे के करीब 13 घंटे बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे राहुल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बताए गए फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार