गुरदासपुर में खौफनाक हमला: ट्रैवल एजेंट के घर हुई फायरिंग, परिवार बचे बाल-बाल
चंडीगढ़ : पंजाब के गुरदासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर दनादन फायरिंग की। जिस घर पर गोलाबारी की घटना हुई है वह एक ट्रैवल एजेंट का घर है। हालांकि बदमाश फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घर पर मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
थाना काहनूवान के अधीन गांव सठियाली में मंगलवार की देर रात बाइक सवार अज्ञात युवकों ने ट्रैवल एजेंट सूरज मसीह के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। परिवार के लोग तो बच गए, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है। गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी काहनूवान कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरज मसीह की पत्नी शिवानी ने बताया कि उसका पति ट्रैवल एजेंट का काम करता है। घर में वह अपनी छोटी बच्ची और कुछ परिवारिक सदस्यों के साथ थी। वह परिवार के साथ बातें कर रह रहे थे कि रात करीब 11 बजे अचानक से गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, जिन्होंने मुंह बंधे हुए थे। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शिवानी ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ दिन पहले भी ऐसे ही उनके घर के पास फायरिंग होने की घटना हुई थी।
उधर गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह और गांव के रमेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उनके साथियों ने अपनी कार पर इन हमलावरों का श्रीहरगोबिंदपुर रोड पर पीछा किया, लेकिन हमलावर आदर्श स्कूल कोट धंदल की ओर से होते हुए सूए के किनारे कादियां की तरफ फरार हो गए। पीछा करने वाले युवकों ने बताया कि उन्होंने आदर्श स्कूल के पास इनमें गाड़ी मारने का भी प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग की। इसके बाद वह वापस गांव लौट आए। उधर थाना प्रभारी काहनूवान कुलविंदर सिंह ने बताया कि सूर्ज इमिग्रेशन का काम करता है, हो सकता है कि उसके साथ किसी ने कोई दुश्मनी निकाली होगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर