दिल्ली में फ्लैट में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लिव-इन पार्टनर फरार; तबस्सुम की मौत बनी पहेली
दिल्ली /. न्यू अशोक नगर में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला. मृतका की पहचान तबस्सुम के रूप में हुई है, वो बदरपुर की रहने वाली थी. वह न्यू अशोक नगर में एक युवक से मिलने आई थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
तबस्सुम शादीशुदा थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी. तबस्सुम जिस युवक से मिलने आई थी, उसका नाम विशाल गुप्ता है. विशाल न्यू अशोक नगर में किराए के एक फ्लैट में रहता है. बताया जा रहा है कि तबस्सुम विशाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और वह उससे मिलने के लिए ही बदरपुर से यहां आई थी.
पंखे पर लटका था शव
पुलिस को जब सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद महिला का शव पंखे से लटका मिला. प्राथमिक जांच में पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार किसी विवाद या झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
मृतका की बेटी नाज़िया परवीन, जो असमत अली की पुत्री है, उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां पिछले 7-8 सालों से उसके पिता से अलग रह रही थीं. उसके पिता फिलहाल बैंगलोर में रहते हैं. नाज़िया ने यह भी खुलासा किया कि उसकी मां का विशाल गुप्ता से रिश्ता था.
लिव इन पार्टनर दो दिन से फरार
वहीं, विशाल गुप्ता दो दिन से फरार है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. पुलिस उसे तलाश कर रही है. फिलहाल शव को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और मृतका के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब इस बात की तहकीकात की जा रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या महिला के मौत की वजह कुछ और है.
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली