'पापा कुछ भी मत बोलो!' – अथिया शेट्टी की सलाह सुनते हैं सुनील शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने बयानों की वजह से कई बार सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं. सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी अथिया की तारीफ की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि अथिया ने सी-सेक्शन की जगह नेचुरल बर्थ दिया था. अब हाल ही में उन्होंने कहा था कि हसबैंड को अपना करियर बनाना चाहिए. जिसके बाद फिर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था. अब सुनील ने खुलासा किया है कि उन्हें बेटी अथिया से इस तरह के रिमार्क्स के लिए डांट सुननी पड़ती है.
सुनील शेट्टी ने दिए इंटरव्यू में बताया कि वो जो कुछ भी पब्लिक में कहते हैं उस पर अथिया की नजर रहती है और उन्हें कंट्रोवर्सी से बचने की सलाह देती हैं. सुनील शेट्टी ने कहा- 'मैं प्रमोशनल एक्टिविटीज के दौरान कंट्रोवर्शियल सवालों के जवाब देने से बचता हूं.'
घर पर पड़ती है डांट
सुनील शेट्टी ने आगे कहा- मैं उस तरह का इंसान हूं जो कई बार सवालों के जवाब देना चाहता है लेकिन मैं फिर खराब कर देता हूं और फिर उसके बाद घर पर अथिया है. जो कहती है- पापा आपने बात क्यों की. सिर्फ कह दो नो कमेंट. वो मुझे बार-बार याद दिलाती रहती है कि मैं कुछ भी ऐसा न कहूं जिससे अगले दिन हम मुसीबत में पड़ जाएं. वो मेरे सारे इंटरव्यूज़ ट्रैक करती है, और सच कहूं तो, मुझे बस उसी से डर लगता है. एक मर्द के लिए सबसे अच्छी चीज होती है उसकी जिंदगी में एक बच्ची का होना.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी इन दिनों वेब सीरीज हंटर 2 में नजर आ रहे हैं. इस शो में उनके साथ अनुषा दांडेकर और जैकी श्रॉफ भी हैं. ये शो एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है. वो जल्द ही वेलकम टू जंगल और फिर हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं. सुनील शेट्टी के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है.
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?