13 साल के छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल में टीचर्स पर उत्पीड़न का आरोप
लुधियाना (पंजाब)। लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 साल के छात्र ने स्कूल में टीचर्स की मारपीट और लगातार परेशान करने से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के थाना डिवीजन छह क्षेत्र में हुई।
जानकारी के मुताबिक, बच्चा घर की छत पर गया और वहां टीन में लगे पाइप के सहारे अपनी मां की चुन्नी से फंदा लगाकर झूल गया। कुछ देर तक बच्चा नीचे नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढते हुए छत पर पहुंचे। वहां बच्चे का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान बच्चे के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपने स्कूल की दो टीचर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा कि स्कूल की टीचर्स उसे लगातार मारती-पीटती थीं और मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं। बच्चा इस यातना से तंग आकर अपनी जान दे रहा है।पुलिस ने बच्चे के परिवार की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर एक स्कूल टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी टीचर्स की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल