बिहार का कुख्यात बदमाश डबलू यादव हापुड़ में ढेर, HAM नेता मर्डर सहित 24 केस में था वांछित
बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में एनकाउंटर हो गया. बिहार पुलिस और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गया. ये मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हुई. डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थानों में 24 केस दर्ज थे. उस पर ‘हम पार्टी’ के नेता का अपहरण करके हत्या करने का भी आरोप था.
सोमवार की सुबह नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर बदमाश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश बिहार के बेगूसराय के ज्ञान टोल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था. डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था. इनामी बदमाश डबलू यादव की तलाश में बिहार पुलिस सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश आई थी और यहां नोएडा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में बदमाश डबलू यादव से मुठभेड़ हुई.
‘हम पार्टी’ के नेता की हत्या का केस
बदमाश के पास से कई आधुनिक हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. डबलू यादव ने 2025 में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में ‘हम पार्टी’ के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था और बाद में हत्या कर उनकी लाश को दियारा में छुपा दिया था. कुख्यात डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं. जिस पर बिहार पुलिस ने कुख्यात डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.
जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
पुलिस को डबलू के हापुड़ में होने की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस ने डबलू को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी थी. जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे नोएडा एसटीएफ की गोली लग गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके ऊपर कई संगीन केस दर्ज हैं. दो महीने पहले उसने हम पार्टी के नेता का अपहरण कर लिया था और तब से ही वह फरार चल रहा था.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल