कंप्यूटर लैब विवाद: दिल्ली में BJP और AAP आमने-सामने, आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कामकाज को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. हाल में मंत्री आशीष सूद ने कहा था कि पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक भी फंक्शनल कंप्यूटर लैब छोड़कर नहीं गई. अब इस पर AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार में चुन चुन कर लोगों को मंत्री पद पर बैठाया है.
रविवार (27 जुलाई) को एक प्रेस कॉनफ्रेंस में AAP नेता ने कहा की दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे, उनके अभिभावक, दिल्ली की जनता और खुद बीजेपी के लोग भी इस बात को भली भांति जानते हैं, कि मंत्री आशीष सूद का यह बयान पूरी तरह से गलत हैं.
सौरभ भारद्वाज ने दिखाए वीडियो
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मंत्री सूद की बात को गलत साबित करने के लिए वो सभी के सामने वीडियो भी दिखाएंगे जो इस बात को साबित करेंगे की मंत्री आम आदमी पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. नेता नेकई अलग-अलग वीडियो दिखाए जिनमें कुछ वीडियो कई साल पुराने हैं, जब मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री थे और वह सरकारी स्कूलों में जाकर स्कूल की कंप्यूटर लैब में शिक्षा ले रहे बच्चों से मिले, उनसे बातचीत की और कंप्यूटर लैब के बारे में जाना.
बच्चे ले रहे कंप्यूटर क्लास
इसके साथ ही एक वीडियो 26 जुलाई 2025 का है, जिसमें कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार अचानक कोंडली के एक सरकारी स्कूल में पहुंचे और उन्होंने दिखाया कि अभी भी उस स्कूल में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बनाई गई कंप्यूटर लैब चल रही है और बच्चे उस लैब में बैठकर अपनी कंप्यूटर क्लास ले रहे हैं.
‘आशीष सूद का बयान सरासर गलत’
सौरभ भारद्वाज ने कहा यह सभी वीडियो इस बात का सबूत है कि शिक्षा मंत्री आशीष सूद का बयान सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्कूलों में बेहतरीन विश्व स्तरीय कंप्यूटर लैब का निर्माण किया, जो कई सालों से लगातार सरकारी स्कूल के बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं और आज भी सरकारी स्कूलों में संचालित हैं.
‘लैबों के नाम पर भ्रष्टाचार की तैयारी’
सौरभ भारद्वाज ने मंत्री आशीष सूद के इस बयान पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, कि ऐसे बयान के केवल दो ही कारण हो सकते हैं। पहले तो पूर्व में रही सरकार को बदनाम करना जो कि बीजेपी का पुराना काम है और दूसरा एक बड़े भ्रष्टाचार की योजना तैयार करना. उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में कंप्यूटर लैब संचालित है, बावजूद उसके मंत्री सूद का यह गलत बयान मन में शक पैदा करता है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनकी मंशा यह दिखाती है, कि संचालित लैबों को यह कहना कि कोई संचालित कंप्यूटर लैब नहीं है और सभी कंप्यूटर खराब पड़े हैं, और फिर इस आधार पर नए कंप्यूटरों और नई कंप्यूटर लैब का आदेश जारी किया जाएगा और पूर्व में दिल्ली में रही आम आदमी पार्टी द्वारा निर्माण की गई विश्व स्तरीय कंप्यूटर लबों को अपना बताकर उन लैबों के नाम पर भ्रष्टाचार किया जाएगा.
‘मंत्री ने क्या जांच के आदेश दिए हैं?’
शिक्षा मंत्री आशीष सूद से सवाल पूछते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि वह बताएं कि आखिर उन्होंने किस आधार पर इतना बड़ा झूठ बोला और अगर उनकी बात सत्य है, तो क्या उन्होंने इस संबंध में किसी प्रकार की जांच के आदेश दिए?. भारद्वाज ने कहा क्योंकि अगर उनकी बात सत्य है तो यह एक जांच का विषय है, कि सरकारी स्कूलों के लिए सैकड़ों कंप्यूटर खरीदे गए तो वह कंप्यूटर कहां गए. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद इस सवाल का जवाब दें.
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा