अपहरण के बाद गैंगरेप! सैलून में काम करने वाली किशोरी के साथ हुआ खौफनाक हादसा
मोहाली(पंजाब)। पंजाब के मोहाली के जीरकपुर में एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में हैवानियत करने का मामला सामने आया है। कार सवार आरोपियों ने मेट्रो मॉल के पास से उसका अपहरण किया। इसके बाद उसको चंडीगढ़ और मोहाली ले गए। रात को दुष्कर्म करने के बाद उसको सूनसान जगह छोड़कर भाग गए। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
जीरकपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक सैलून में काम करती है। 22 जुलाई को सुबह वह सैलून गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। 23 जुलाई को जब वह घर लौटी तो उसने बताया कि वह डेराबस्सी निवासी अपने दोस्त से मिलने नाडा साहिब गई थी। यह युवक को एक माह से जानती है। वह उसका अच्छा दोस्त है। 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त से मिलकर नाडा साहब से ऑटो में बैठकर डेराबस्सी पहुंची। शाम 6 बजे उसी ऑटो से जीरकपुर मेट्रो मॉल के पास पहुंची।
युवकों ने पता पूछने के बहाने कार में खींचा
ऑटो से उतरने के बाद वह पैदल घर की तरफ आ रही थी। तभी एक काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। एक युवक ने उससे रास्ता पूछा तभी दूसरे युवक ने खींचकर उसको गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद वे उसको चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से फेज-11 के जंगलों की तरफ ले गए।
चलती कार में की हैवानियत
उन युवकों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को उसको सूनसान जगह छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मां के बयान पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिन रास्तों से युवक उसे जीरकपुर से चंडीगढ़ और लेकर गए थे। नाबालिग ने बताया कि अज्ञात युवकों ने किडनैप के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। - सतिंदर सिंह, एसएचओ, थाना जीरकपुर
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत