शांति भंग कर रहे थे युवक, बाबा ने संभाला मोर्चा, हथिनी कुंड पर दिखा अनोखा नज़ारा
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मशहूर हथिनी कुंड का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में एक बाबा कुछ युवकों पर पत्थर और डंडे से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, हथिनी कुंड के झरने में नहाने आए कुछ युवक वहां अश्लील हरकतें और गाली-गलौज कर रहे थे. बाबा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वह गुस्सा हो गए और बाबा से ही बदतमीजी करने लगे थे.
जयपुर का हथिनी कुंड एक बेहद मशहूर टूरिस्ट पॉइंट है, जहां सैकड़ों की तादाद में लोग एंजॉय करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं. बीते दिनों भी कुछ युवक यहां झरने में नहाने के लिए पहुंचे थे. एंजॉय करते-करते युवक अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करना शुरू कर देते हैं. काफी देर तक वह ऐसा करते रहे, जब वह शांत नहीं हुए तो एक बाबा ने उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए शांति से नहाने की बात कहीं.
डंडा मारकर खदेड़ा
बाबा की बात सुनते ही युवक भड़क गए और उन्होंने उनसे ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी. इस बात से गुस्साए बाबा ने पहले ईंट पत्थर से युवक पर हमला किया और फिर डंडा मारकर युवकों को खदेड़ा. इसी बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बाबा एक युवक पर लाठी से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, युवक पर भी उन पर जवाबी हमला करता हुआ दिख रहा है.
फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है. हथिनी कुंड नाहरगढ़ की अरावली पर्वतमाला में स्थित है. यह कुंड न केवल अपनी सुंदरता बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण भी बेहद खास है. बडी संख्या में यहां लोग रोजाना घूमने के लिए पहुंचते हैं.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक