गुरदासपुर में मुठभेड़: गैंगस्टर ने चलाई गोली, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल
गुरदासपुर(पंजाब)। गुरदासपुर पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गैंगस्टर की टांग पर गोली लगी। घायल को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास और नबीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी राहुल के रुप में हुई है।
एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू किया और दूसरी टीम ने घेराबंदी कर दी। युवक भागता हुआ बबरी बाईपास और नवीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर पहुंचा।
गैंगस्टर ने अचानक पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। वारदात में उक्त गैंगस्टर के पैर पर गोली लग गई। आरोपी को सुरक्षा के बीच इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल आरोपी के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी ताकि उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक