साइबर हमले के बाद CoinDCX ने उठाया कदम, चोरी हुई राशि वापस लाएं, चौथाई इनाम आपका
व्यापार : भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinDCX ने हाल ही में हुए साइबर हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा कि वह चोरी हुई राशि की रिकवरी और अपराधियों की पहचान में मदद करने वाली जानकारी देने वालों को बरामद राशि का 25 प्रतिशत तक इनाम देगी। यह घोषणा उस घटना के बाद सामने आई है, जिसमें CoinDCX से करीब 44.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 378 करोड़ रुपये की डिजिटल संपत्ति चोरी हो गई थी।
कॉइनडीसीएक्स ने वेब3 समुदाय से की सहयोग की अपील
कॉइनडीसीएक्स का रिकवरी बाउंटी प्रोग्राम नैतिक हैकर्स, व्हाइट- हैट रिसर्चर्स और पूरे परिस्थितिकी तंत्र के साझेदारों से सहयोग की अपील करता है। इसका उद्देश्य न केवल धन की वसूली करने, बल्कि साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में Web3 समुदाय को एकजुट करना है। वेब3 समुदाय, विकेंद्रीकृत तकनीकों, जैसे कि ब्लॉकचेन, पर आधारित लोगों का एक समूह है जो एक साथ आते हैं और सहयोग करते हैं।
बाउंटी पूल की रिकवरी राशि 1.1 करोड़ डॉलर तक होने की संभावना
CoinDCX ने एक बयान में कहा कि बाउंटी पूल की संभावित राशि पूर्ण रिकवरी की स्थिति में 1.1 करोड़ डॉलर तक हो सकती है। CoinDCX इस मामले की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों और ब्लॉकचेन विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि यूजर्स के फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी लागू किए जा रहे हैं।
कंपनी ने दिया ग्राहकों को आश्वासन
कंपनी ने कहा कि यह इनाम पहल साइबर अपराध के खिलाफ सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। CoinDCX ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि अगर उनके पास इस चोरी से जुड़ी कोई ठोस जानकारी है, तो वे तुरंत कंपनी से संपर्क करें। सह-संस्थापक सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने कहा कि कंपनी के ट्रेजरी रिजर्व का उपयोग करके कॉइनडीसीएक्स द्वारा कुल नुकसान को पूरी तरह से अवशोषित किया जा रहा है। इससे किसी भी ग्राहक का धन प्रभावित नहीं हुआ है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक