अखिलेश यादव हिंदू विरोधी मानसिकता के नेता: भूपेंद्र चौधरी का बरेली में बड़ा हमला
बरेली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चेंज ओवर के दौरान उनका स्वागत करने बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने सवाल जवाब के दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि कांवड़ यात्रा से बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जो घटनाएं हो रही हैं, वो सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। संभव है कि इसके पीछे समाजवादी पार्टी की मानसिकता काम कर रही है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है और इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है, अराजकता की इजाजत किसी को नहीं है तो दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा या हिंदू ऋषि मुनियों पर टिप्पणी करना सपा मुखिया की हिंदू विरोधी मानसिकता का हिस्सा है। इंडिया गठबंधन भी स्वार्थ और अवसरवाद का प्रतीक है और हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने सभी समुदायों के त्योहार शांतिपूर्वक कराने के लिए व्यवस्था की है।
शिक्षक के कांवड़ गीत पर जताई नाराजगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जब शिक्षक रजनीश गंगवार की लिखी गई कविता कांवड़ लेकर मत जाना तुम, ज्ञान का दीप जलाना की याद दिलाई गई तो उन्होंने इस पर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि हमें किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। भारत में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने धर्म और परंपराओं के अनुसार जीवन जीते हैं। हमारी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। कुछ लोग जानबूझकर एक विशेष संप्रदाय को लक्ष्य करके विवाद खड़ा करते हैं जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल