राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल, तीन आरोपी रिहा
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीसरे आरोपी शिलोम जेम्स को जमानत मिलने के बाद आक्रोश का माहौल है, जिससे राजा की मां उमा रघुवंशी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार का आरोप है कि इस साजिश के पीछे सोनम और उसके भाई गोविंद का हाथ है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को जमानत मिली तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
'सजा मिलने तक राजा की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी'
परिवार अब इस मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की तैयारी में है, उनका कहना है कि राजा की आत्मा भटक रही है और दोषियों को सजा मिलने तक उसे शांति नहीं मिलेगी। राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीसरे आरोपी शिलोम जेम्स को जमानत मिलने के बाद इंदौर में तनाव व्याप्त है।
जमानत पाने वाले तीन आरोपी कौन?
कोर्ट ने जिन तीन आरोपियों को जमानत पर रिहा किया है, उनमें सबसे पहला नाम लोकेंद्र सिंह तोमर का है। लोकेंद्र के फ्लैट का इस्तेमाल सोनम ने राजा की हत्या के बाद छुपने के लिए किया था। वह आठ दिन तक वहीं रुकी रही। दूसरा आरोपी बलवीर अहिरवार उर्फ बल्ला है। बलवीर उसी फ्लैट का सिक्योरिटी गार्ड था। तीसरे आरोपी शिलोम जेम्स को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है। शिलोम ब्रोकर है और उस पर सबूत मिटाने के आरोप थे।
राजा के भाई ने सोनम के भाई पर लगाए आरोप
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस पूरी साजिश के पीछे सोनम और उसके भाई गोविंद का हाथ होने का आरोप लगाया है। विपिन का दावा है कि गोविंद सोनम के संपर्क में है और उसी के माध्यम से आरोपियों को जमानत दिलाने में मदद कर रहा है। विपिन ने सोनम की राखी बांधते समय की फोटो भी सौंपने की मांग की है, ताकि यह साबित हो सके कि दोनों के रिश्ते कितने गहरे थे।
आत्महत्या की चेतावनी
विपिन रघुवंशी ने चेतावनी दी कि 'अगर सोनम और बाकी आरोपियों को जमानत मिल गई, तो हम पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे।' विपिन ने यह भी सवाल उठाया कि डेथ सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिला है, फिर भी तीनों आरोपियों को जमानत कैसे मिल गई। उन्होंने शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ये कैसी जांच है शिलांग पुलिस की?'
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज