कप्तान के तौर पर बेन स्टोक्स का निराशाजनक रिकॉर्ड, बना टेस्ट इतिहास का दुर्लभ आंकड़ा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए। वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले कप्तान बन गए हैं। बेन स्टोक्स को सिराज ने आउट किया।
एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ स्टोक्स, जो रूट के आउट होने के बाद आए। पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज की एक तेज बाउंस वाली गेंद ने उन्हें चौंका दिया और उनके दस्तानों को छूती हुई स्टंप के पीछे ऋषभ पंत के पास चली गई।
गोल्डन डक पर आउट हुए बेन स्टोक्स
स्टोक्स के नाम मई 2022 से कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जब से 'बैजबॉल' का दौर शुरू हुआ है तब से इंग्लैंड के कप्तान के नाम 16 बार गोल्डन डक पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रैग ब्रैथवेट दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दो एशियाई कप्तान भी शामिल हैं। इसमें रोहित शर्मा और नजमुल हसन शांतो के नाम दर्ज हैं। पांचवे नंबर पर एंड्रयू बालबर्नी मौजूद हैं।
मई 2022 के बाद से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले कप्तान
- 16- बेन स्टोक्स
- 14- क्रैग ब्रैथवेट
- 13- रोहित शर्मा
- 8- नजमुल शान्तो
- 8- एंड्रयू बालबिर्नी
इंग्लैंड ने की वापसी
तीसरे दिन के खेल की बात करें तो लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए थे। जेमी स्मिथ 101 रन और हैरी ब्रूक 91 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। भारत ने शुरुआती घंटे में दो विकेट निकाल कर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, ब्रूक और स्मिथ ने शतकीय साझेदारी कर इस दबाव को खत्म कर दिया।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह