10 जुलाई से झोतेश्वर में चातुर्मास कथा–अनुष्ठान, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती देंगे प्रवचन
नरसिंहपुर। श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर द्वारका शारदापीठाधीश्वर, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य महाराज का आगमन परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर में हुआ है। यहां वे 10 जुलाई से 7 सितंबर 2025 तक चातुर्मास व्रत कथा अनुष्ठान में विराजमान रहेंगे। इस दो माह के पावन आयोजन में प्रतिदिन वेदांत प्रवचन, धर्मकथा और सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
देश-विदेश से श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़
चातुर्मास के दौरान देश-विदेश से भारी संख्या में शिष्य, भक्तगण और साधु-संत झोतेश्वर पहुंचेंगे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और परिवहन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। अनुमान है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
तपोभूमि में फिर गूंजेगी धर्मध्वनि
झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम, ब्रह्मलीन श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की तपोस्थली रही है। ऐसे में यहां चातुर्मास का आयोजन पूरे क्षेत्र को दिव्य धार्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर देगा। श्रद्धालु यहां आकर आध्यात्मिक लाभ के साथ सत्संग, ध्यान और सेवा का अनुभव कर सकेंगे। शंकराचार्य के आगमन के साथ चतुर मास में यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी पंडित सोहन शास्त्री के द्वारा दी गई है। ऐसे में यहां और भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल