IPO में पैसे लगाकर पछता रहे निवेशक, 3 महीने में कई शेयरों की हालत खराब
नई दिल्ली। आईपीओ में पैसा लगाना फायदे का सौदा हो सकता है लेकिन हर पब्लिक इश्यू की लिस्टिंग पर मुनाफा हो, ऐसा संभव नहीं है। पिछले 3 सालों का आंकड़ा यही कहता है। इस दौरान आए आईपीओ लिस्टिंग के बाद से लगातार गिरे हैं और कुछ तो अपने इश्यू प्राइस से 50-50 फीसदी तक टूट चुके हैं। हम आपको पिछले 3 महीनों के दौरान आए उन आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके शेयर लिस्टिंग के बाद लगातर गिरे हैं।अप्रैल में लिस्ट हुए एक आईपीओ के शेयरों की कीमत, अपने इश्यू प्राइस से 60 फीसदी तक गिर गई है।
तगड़ा नुकसान कराने वाले IPO
शुरुआत सबसे पहले 3 जुलाई को लिस्ट हुए ACE Alpha Tech के आईपीओ से करते हैं जो लिस्टिंग के बाद ही 35 फीसदी तक टूट गए हैं। इसके अलावा, 2 जुलाई को लिस्ट हुए सुपरटेक ईवी के शेयर 28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
-25 जून को लिस्ट हुए Arisinfra Solutions के शेयर 28 फीसदी तक गिर चुके हैं।
-20 जून को लिस्ट हुए Aten Papers और Jainik Power के शेयर, अपने इश्यू प्राइस से 44 फीसदी तक गिर चुके हैं।
-6 जून और 11 जून को आए 3B Films व Ganga Bath Fitting के शेयर लिस्टिंग के बाद क्रमशः 47 और 36 फीसदी की गिरावट दिखा चुके हैं।
-6 मई, 7 मई और 8 अप्रैल को लिस्ट हुए Iware Supplych, Arunaya Organics व Infonative Solutions के शेयर क्रमशः 32, 52 और 60 फीसदी तक टूट गए हैं।
सोच-समझकर लगाएं IPO में पैसा
पिछले कुछ सालों में चुनिंदा आईपीओ ने बंपर रिटर्न दिया है और लिस्टिंग के बाद से लगातार चढ़े हैं। हालांकि, ज्यादातर पब्लिक इश्यू पॉजिटिव रिटर्न देने में नाकामयाब रहे, इसलिए जरूरी है कि किसी भी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने से पहले उसके बिजनेस मॉडल, फाइनेंशियल स्टेट्स और मैनेजमेंट टीम के बारे में अच्छी तरह से रिसर्च करें। इसके अलावा, IPO के वैल्युएशन पर जरूर गौर करें।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर