लखनऊ में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, पिता-पुत्र घायल
लखनऊ, : - निशातगंज पुल के पास देर रात हुआ बड़ा हादसा
राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात निशातगंज पुल से पहले एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने फुटपाथ के किनारे बनी दुकान को तोड़ते हुए एक घर में घुसकर भारी तबाही मचाई। हादसे में घर में सो रहे विजय सोनी और उनका बेटा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।
चश्मदीदों के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन युवक और एक युवती सवार थे, जो नशे की हालत में थे। गाड़ी से बीयर की कैन भी बरामद की गई हैं।
घटना संत रविदास नगर की गली नंबर दस की है। वहां रहने वाले विजय सोनी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे अचानक जोरदार धमाके के साथ स्कॉर्पियो उनकी दुकान और फिर मकान से टकरा गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की दीवारें टूट गईं और मलबा उनके व उनके बेटे पर गिर गया।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं, स्कॉर्पियो ढलान पर लटक गई। गाड़ी में सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो अन्य युवक और युवती मौके से फरार हो गए।
महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि, स्कॉर्पियो के पीछे भाजपा ब्लॉक प्रमुख का स्टिकर लगा हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ितों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस जांच में पता चला है कि गाड़ी उत्तराखंड के काशीपुर की रेलवे कॉलोनी निवासी आलोक कुमार के नाम पंजीकृत है, जिसे कुछ दिन पहले शाहजहांपुर निवासी अर्जुन सिंह को बेचा गया था। पुलिस इस संबंध में गहन जांच कर रही है।
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच