अवैध संबंधों में पति का कत्ल: 'पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया', शेर सिंह हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान के राजसमंद जिले में हुए सनसनीखेज शेर सिंह हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में मामले की परत दर परत खुलती चली गईं. पत्नी ने ही शेर सिंह की हत्या करवाई थी. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने प्रेमी को हत्या के लिए पैसे भी दिए थे और पति की लोकेशन की जानकारी भी शेयर कर रही थी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
शेर सिंह हत्याकांड मामले को कांकरोली थाना पुलिस ने सुलझा लिया है है. हत्या प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध और घरेलू कलह के चलते की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रमोद कंवर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना की साजिश राजा रघुवंशी की तर्ज पर रची गई थी, जिसमें पहले एक्सीडेंट दिखाने का प्रयास किया गया और बाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस जांच में मालूम हुआ कि शेर सिंह की पत्नी प्रमोद कंवर का राम सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध था. प्रमोद लगातार राम सिंह के संपर्क में थी और उसे शेर सिंह की लोकेशन की जानकारी दे रही थी.
पत्नी ने ही आरोपियों को दिए थे पैसे
प्रमोद ने राम सिंह को पैसे भी दिए थे और साथ रहने की चाह में अपने पति की हत्या की साजिश रची थी. 23 जून को राम सिंह और उसके साथी शेर सिंह की एक्सीडेंट से हत्या करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने बाड़मेर यात्रा के दौरान देसूरी की नाल में दुर्घटना करवाने की योजना बनाई थी, लेकिन उस दिन राम सिंह घर से बाहर नहीं निकल सका, जिससे योजना विफल रही. अगले दिन यानी 24 जून को प्रमोद कुंवर शेर सिंह को आमेर लेकर गई और वहां से वह राजसमंद के लिए रवाना हुआ. इस दौरान प्रमोद ने राम सिंह और अन्य साथियों को गोमती चौराहे पर बुलाया और बाद में सरदारगढ़ पहुंचने को कहा.
पुलिस ने सुलझाया केस
प्रतापपुरा ब्रिज पर जैसे ही शेर सिंह बाइक से पहुंचा, आरोपियों ने उसकी बाइक को कार से टक्कर मारी. गिरते ही राम सिंह ने धारदार हथियार से हमला कर शेर सिंह की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी मातृकुंडिया और जोगणियामाता मंदिर में दर्शन करने गए. ताकि पुलिस को भ्रमित कर सकें. इस मामले में पुलिस पहले ही राम सिंह और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब प्रमोद कुंवर की गिरफ्तारी के बाद मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह