अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ के लिए भीगते रहेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति जाई रहने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक उत्तरी भागों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है, तो कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका समुद्र तल पर बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सिद्धि और दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। अब यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
मौसम एक्सपर्ट में बताया कि यह द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से मध्य मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में गंगा पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है जो उसे के साथ बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर उनके मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई है। वहीं बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपर, बलरामपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। रायपुर में भी सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। वही एक दो जगह पर भारी बारिश होने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में सक्रिय रहा बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश के साथ प्रदेश के अनेक जगहों पर बारिश हुई है। आज भी प्रदेश की विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से हल्की बूंदाबांदी हुई। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव