बम की धमकी से जयपुर कोर्ट में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
राजस्थान में जयपुर के सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिससे पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह धमकी न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई थी।
परिसर को खाली करवाया
मेल की जानकारी मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के दल मौके पर पहुंचे और न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में यह ई-मेल प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। बाद में तत्परता से पूरे परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
तलाशी अभियान चला गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न करीब दो बजे से तलाशी अभियान चला गया। पूरा भवन छानने के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों में गहन जांच की। तलाशी अभियान के पूरा होने किसी तरह की संदिग्ध नहीं मिलने पर न्यायालय भवन को सुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद कार्य दोबारा शुरू हो गया। उधर साइबर शाखा ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी है।
पहली भी मिली धमकी
गौरतलब है कि 30 मई को जयपुर में फैमिली कोर्ट और डिस्ट्रीक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। राजधानी जयपुर में इससे पहले भी कई बार सरकारी महकमों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले सामने आए थे। एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आए थे। बाद में जब जांच हुई तो ये अफवाह निकली थी।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली