MP News : सिरफिरे ने अस्पताल में घुसकर नर्सिंग छात्रा का गला रेतकर किया मर्डर
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में ट्रेनी नर्स के साथ हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 18 साल की संध्या चौधरी की अस्पताल में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। संध्या ने मौके पर दम तोड़ दिया। संध्या की मौत के बाद अस्पताल के सामने हंगामा खड़ा हो गया है। पुलिस ने संध्या की हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 साल के अभिषेक कोष्ठी के रूप में हुई है। अभिषेक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 27 जून की दोपहर लगभग 3 बजे की है। संध्या नरसिंहपुर के जिल अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग ले रही थी। वारदात के दौरान संध्या कुर्सी पर बैठी थी, तभी एक सिरफिरा आशिक धड़धड़ाते हुए अस्पताल में घुसा और संध्या के साथ मारपीट करने लगा।
सरेआम की युवती की हत्या
आसपास मौजूद मरीजों ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने सभी को धमकी देना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने जेब से चाकू निकाली और अपने ऊपर वार किया। आरोपी ने दूसरा वार संध्या पर किया। इस दौरान चाकू सीधे संध्या के गले पर जा लगी और उसका गला चीर उठा।
संध्या ने तोड़ा दम
हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, संध्या फौरन जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और संध्या को आनन-फानन में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। हालांकि, तब तक संध्या का काफी खून बह चुका था। ऐसे में इलाज के दौरान ही संध्या ने दम तोड़ दिया।
आरोपी ने कबूला गुनाह
पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को ढूंढ निकाला और फौरन उसे हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पुलिस को शक था कि संध्या की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश का मामला है। हालांकि, आरोपी से पूछताछ में सारा सच सामने आ गया।
क्या है हत्या की वजह?
आरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वो संध्या को काफी समय से जानता था। पिछले 2 सालों से दोनों की बात हो रही थी। आरोपी संध्या से एकतरफा प्यार करता था और पिछले कई दिनों से संध्या को परेशान कर रहा था। संध्या ने इसकी जानकारी परिवार वालों को भी नहीं दी। आखिर में आरोपी की मनमानी इतनी बढ़ी कि उसने सरेआम संध्या की जान ले ली।
फांसी की मांग
संध्या की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं, गुस्साई भीड़ और संध्या के परिजनों ने अस्पताल का घेराव करके आरोपी का घर गिराने और उसे फांसी देने की मांग की है। पुलिस ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने का भरोसा जताया है।
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर