सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई; छापा मारकर 30 LPG सिलेंडर बरामद
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग टीम ने गांव कामी माजरा व रायपुर में दो जगह छापेमारी कर 20 घरेलू सिलिंडर पकड़े हैं। यह सिलिंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। जिन्हें सप्लाई किया जाता था। इसके साथ ही इन सिलिंडरों से अवैध रूप से रिफलिंग कर छोटे सिलिंडरों को भरा जाता है।
गांव कामी माजरा से 10 व रायपुर से 20 सिलिंडर जब्त किए गए। जिन आरोपितों ने यह सिलिंडर रखे हुए थे। उनके विरुद्ध निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सुखचैन सिंह की शिकायत पर सदर यमुनानगर थाना में केस दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली कि गांव कामी माजरा निवासी शराफत ने अवैध रूप से सिलिंडर जमा कर रखे हैं। जिनका कोई दस्तावेज भी आरोपित के पास नहीं है। इस सूचना पर छापेमारी की गई तो उसके मकान से 10 सिलिंडर मिले। जांच में सामने आया कि सिलिंडरों की अवैध रूप से रिफलिंग भी की जाती है।
वहीं इसके बाद टीम ने गांव रायपुर में छापेमारी की। जहां एक मकान से 20 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। इन सिलिंडरों को रायपुर निवासी महबूब ने अवैध रूप से रखा हुआ था। यहां से 11 सिलिंडर भरे हुए व अन्य खाली मिले हैं। यह सिलिंडर बीपीसी कंपनी व एचपी कंपनी के हैं शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली कि गांव कामी माजरा निवासी शराफत ने अवैध रूप से सिलिंडर जमा कर रखे हैं। जिनका कोई दस्तावेज भी आरोपित के पास नहीं है। इस सूचना पर छापेमारी की गई तो उसके मकान से 10 सिलिंडर मिले। जांच में सामने आया कि सिलिंडरों की अवैध रूप से रिफलिंग भी की जाती है। वहीं इसके बाद टीम ने गांव रायपुर में छापेमारी की। जहां एक मकान से 20 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। इन सिलिंडरों को रायपुर निवासी महबूब ने अवैध रूप से रखा हुआ था। यहां से 11 सिलिंडर भरे हुए व अन्य खाली मिले हैं। यह सिलिंडर बीपीसी कंपनी व एचपी कंपनी के हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज