मां की हत्या से सहमे मासूम: स्कूल से घर लौटे तो सामने मिली खून से सनी लाश, हत्यारे फरार
Murder Case: खैरबना गांव में एक महिला की लाश उसके घर पर खून से लथपथ हालत में मिली है। अज्ञात आरोपी द्वारा महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि खैरबना निवासी विधवा महिला 30 वर्षीय मोहिनी साहू अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। गुरुवार को महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। शाम 5 बजे दोनों बच्चे घर लौटे तो दरवाजा बंद मिला। बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे और मां के न खोलने पर पड़ोसियों की मदद ली गई।
बच्चे पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा खोले तो अंदर मां की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी थी, यह देखकर बच्चे बेसुध हो गए। पड़ोसी औचक रह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
गर्दन व सिर पर हमला
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि महिला मोहिनी साहू के गर्दन व सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब शाम 5 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी। घटना के समय उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित पुलिस बल पहुंचा।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
जयपुर मेट्रो फेज-2 की आज होगी नई शुरुआत, सीएम करेंगे शिलान्यास