97 रन बनाते ही यह बल्लेबाज तोड़ देगा सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल की निगाहें अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कराने की होगी। उनके पास महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का सुनहरा मौका होगा। इसके लिए उन्हें मात्र 97 रन बनाने की जरूरत है।
दरअसल, यशस्वी जायसवाल अब तक खेले गए 20 टेस्ट मैच में 1903 रन बना चुके हैं। मुंबई के बाएं हाथ का यह बल्लेबाज दूसरे टेस्ट मैच में के दौरान अगर 97 रन बनाने में सफल हो जाता है तो वो पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा।
पहला भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका
जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने पहले 23 टेस्ट मैच में ही 2000 रन का आंकड़ा छू लिया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 से 12 अप्रैल 1976 को खेले गए टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम दर्ज है। जिन्होंने अपने 25वें टेस्ट मैच में 2000 रन का आंकड़ा छुआ था। यशस्वी अगर 97 रन बना लेते हैं तो वो 21 टेस्ट मैच में ही 2000 रन बना लेंगे और गावस्कर को पीछे छोड़कर नंबर एक पर काबिज हो जाएंगे।
टेस्ट में सबसे कम मैच में 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- सुनील गावस्कर – 23 मैच
- गौतम गंभीर – 24 मैच
- राहुल द्रविड़ – 25 मैच
- वीरेंद्र सहवाग – 25 मैच
- विजय हजारे – 26 मैच
डॉन ब्रैडमैन के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने अपने 15वें टेस्ट मैच में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं, वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली ने ये कमाल 17 टेस्ट मैचों में किया था और वो दूसरे नंबर पर हैं।
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – (15 टेस्ट, 22 पारी )
- जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – (17 टेस्ट, 32 पारी)
- हर्बर्ट सुटक्लिफ (इंग्लैंड) – (22 टेस्ट, 33 पारी)
- माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) – (20 टेस्ट, 33 पारी)
- मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) – (20 टेस्ट, 34 पारी)
याद हो कि इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। 2 जुलाई से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच में भारत वापसी करने की कोशिश करेंगा। क्योंकि पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
जयपुर मेट्रो फेज-2 की आज होगी नई शुरुआत, सीएम करेंगे शिलान्यास