320 करोड़ रुपये डिविडेंड बांटेगी टाटा की यह होटल कंपनी
नई दिल्ली। शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है, और टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा। इस समूह की कंपनी इंडियन होटल के शेयरधारकों के लिए 27 जून का दिन अहम है। क्योंकि, कंपनी उन्हे डिविडेंड देने जा रही है। वहीं, नए निवेशकों के पास आज डिविंडेड पाने का आखिरी मौका है। क्योंकि, डिविंडेड की रिकॉर्ड डेट 30 जून है। इंडियन होटल, टाटा ग्रुप की एक बड़ी कंपनी है जिसके तहत ताज होटल समेत अन्य होटल्स कारोबार आते है।
इसलिए, अगर कोई व्यक्ति आज इंडियन होटल का शेयर खरीदता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा। क्योंकि रिकॉर्ड डेट (30 जून) वाले दिन कंपनी के शेयर उसके डीमैट अकाउंट में होंगे। आइये आपको बताते हैं इंडियन होटल अपने शेयरधारकों को कितना डिविडेंड देने जा रही है।
इंडियन होटल डिविडेंड और शेयर प्राइस
इंडियन होटल के शेयर हल्की कमजोरी के साथ 779 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के बोर्ड ने 2.25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है, और इसकी रिकॉर्ड डेट 30 जून तय की है। कंपनी अपने पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड के तौर पर कुल 320 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट साइकल के कारण रिकॉर्ड डेट (30 जून) पर खरीदे गए शेयर लाभांश भुगतान के लिए पात्र नहीं होंगे। इसलिए, 27 जून तक शेयर खरीदने वाले निवेशक ही डिविडेंड के लाभार्थी होंगे। इससे पहले टाटा समूह की इस कंपनी ने जून 2024 में 1.75 रुपये और जून 2023 में 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।
निवेशको को दिया मल्टीबैगर रिटर्न
इंडियन होटल्स के शेयरों ने इस साल अब तक नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में 25 फीसदी तो 5 सालों में करीब 900% रिटर्न डिलीवर किया है। चौथी तिमाही में इंडियन होटल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 25% बढ़ा, जो विश्लेषकों के अनुमान से कम है।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत