Delhi में फिर बढ़ा गैंगस्टरों का आतंक
नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर से गैंगस्टरों का आतंक शुरू होते दिख रहा है। चार दिन पहले रोहिणी के एक बड़े व्यापारी को इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर चार करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले से इस बात की पुष्टि होती है।
वहीं, व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच में स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया है। उधर, स्थानीय थाने से व्यापारी को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले गैंग्सटरों के लगातार रंगदारी कॉल आने व रंगदारी देने से इन्कार करने वाले कार डीलरों, रियर एस्टेट कारोबारी, प्रापर्टी डीलरों व अन्य व्यापारियों के घरों, शोरूम व कार्यालयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की कई घटनाएं सामने पर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
चुनाव में कानून व्यवस्था मुद्दा न बन जाए इसको लेकर गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों को मंत्रालय तलब कर रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद पुलिस की सख्ती से रंगदारी काल आने ही बंद हो गए थे। चुनाव खत्म होने के कुछ माह तक काल नहीं आ रहे थे, लेकिन अब फिर से रंगदारी काल आने शुरू हो गए हैं।
व्यापारी को वाट्सएप काल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई। काल करने वाले ने कहा कि अगर रंगदारी की रकम जल्द नहीं दी गई, जब उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिसके बाद तुरंत व्यापार ने इसकी सूचना रोहिणी जिला पुलिस को दे दी थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि काल दुबई या किसी अन्य खाड़ी देश से की गई है। इस मामले में साइबर सेल की भी मदद से काल की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने गैंग्स्टर कौशल चौधरी और उसके नेटवर्क के बारे में पहले भी कई मामलों में जांच कर रही है। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
कौशल चौधरी गुरुग्राम का रहने वाला है। 2015 से पहले कुख्यात गैंग्सटर संदीप गाडौली को हरियाणा पुलिस द्वारा मुंबई में मुठभेड़ में मार गिराने के बाद गिरोह की कमान कौशल ने संभाल लिया था। इसके बढ़ते आतंक को देखते हुए पुलिस का दबाव बढ़ने पर यह भी दुबई भाग गया था।
हरियाणा पुलिस ने दुबई जाकर कौशल को गिरफ्तार कर लिया था। यह अभी गुरुग्राम के जेल में बंद है। हाल के वर्षों में गिरोह की ताकत बढाने के लिए कौशल ने नीरज बवाना, लक्की पटियाल, हिमांशु भाऊ आदि बड़े गैंग्सटरों से गठजोड़ कर लिया। जिसके बाद इसने जेल से रंगदारी रैकेट चलाना शुरू कर दिया। यह गिरोह लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का विरोधी है।
- 7 मई : आइपी एक्सटेंशन में रहने वाले व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
- 30 मई : आनंद विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी से पंजाब के बदमाशों ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक